जिलाबदर बदमाश बंदर जेल के पास घूमता पकडा

इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को पुरानी जेल के पास घूमते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी शाहिल उर्फ बच्चा उर्फ बंदर पिता शकिल पठान निवासी झोपड पट्टी नूरी नगर आजाद नगर का रहने वाला है. बदमाश के खिलाफ जिलाबदर के आदेश होने के बाद भी वह प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहा था.

आजाद नगर थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से यह पूछताछ कर रही हैं कि उसने इस अवधी के दौरान क्या क्या किया.

Next Post

हर घर का डिजिटल पता, अपना पोर्टल और ऑन-डिमांड एप होगा

Wed May 14 , 2025
इंदौर: आज सिटी बस कार्यालय सभागार में नगर निगम की आगामी डिजिटल योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक महापौर, निगम आयुक्त और आईटी प्रभारी ने डिजिटल सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के प्रेजेंटेशन देखे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने हर घर डिजिटल पता योजना के […]

You May Like