हर घर का डिजिटल पता, अपना पोर्टल और ऑन-डिमांड एप होगा

इंदौर: आज सिटी बस कार्यालय सभागार में नगर निगम की आगामी डिजिटल योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक महापौर, निगम आयुक्त और आईटी प्रभारी ने डिजिटल सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के प्रेजेंटेशन देखे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने हर घर डिजिटल पता योजना के तहत प्रत्येक मकान को विशिष्ट डिजिटल पहचान देने का कार्य शुरू कर दिया है। इस पते से नागरिकों को संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, कचरा संग्रहण, शिकायत निवारण जैसी सेवाएँ एक ही पोर्टल पर मिलेंगी. महापौर ने कहा कि उक्त योजना का पायलट प्रोजेक्ट वार्ड 82 में शुरू किया गया है, जिसे मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
शहर में जल्दी शुरू होगा नागरिक पोर्टल
नगर निगम जल्द ही अपना एकीकृत नागरिक पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है, जिससे नागरिक घर बैठे कई प्रकार की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। आज उक्त पोर्टल की संबंधित कंपनी ने प्रजेंटेशन दिया।
ऑन-डिमांड कचरा संग्रहण एप भी होगा शुरू
नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत ऑन डिमांड वेस्ट कलेक्शन एप लॉन्च किया जाएगा। इस एप के माध्यम से नागरिक आवश्यकता अनुसार कचरा कलेक्शन सेवा बुक कर सकेंगे।
करने के निर्देश दिए गए।
तीन चरणों में निम्न सेवाओं का संचालन प्रस्तावित –
1. पहला चरण (3 महीने): प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन होगा।
2. दूसरा चरण (अगले 3 महीने): जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा जोड़ी जाएगी।
3. तीसरा चरण (फिर अगले 3 महीने): नागरिक शिकायत निवारण प्रणाली चालू की जाएगी.

Next Post

सिंहस्थ पूर्व स्थाई कुम्भ सिटी लेगी आकार

Wed May 14 , 2025
उज्जैन:उज्जैन में महाकुंभ 2028 से पहले 2378 हेक्टेयर जमीन पर 5000 करोड़ रुपये की लागत से स्थायी कुंभ सिटी विकसित की जाएगी। 1800 किसानों की भूमि पर चौड़ी सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित प्लॉट दिए जाएंगे। लैंड पुलिंग में भाग न लेने वाले किसानों को दोगुना […]

You May Like