सिंहस्थ पूर्व स्थाई कुम्भ सिटी लेगी आकार

उज्जैन:उज्जैन में महाकुंभ 2028 से पहले 2378 हेक्टेयर जमीन पर 5000 करोड़ रुपये की लागत से स्थायी कुंभ सिटी विकसित की जाएगी। 1800 किसानों की भूमि पर चौड़ी सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित प्लॉट दिए जाएंगे। लैंड पुलिंग में भाग न लेने वाले किसानों को दोगुना मुआवजा मिलेगा।

सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विकास प्राधिकरण 2378 हेक्टर जमीन पर 5000 करोड रुपए से विकास कार्य करते हुए सड़क पानी बिजली समेत सभी मूलभूत सुविधाएं जुटा कर सिंहस्थ के 1 साल पूर्व ही स्थाई कुंभ सिटी की जमीन तैयार कर देगा.

Next Post

महापौर का आग्रह, कैबिनेट सराफा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखें

Wed May 14 , 2025
इंदौर: शहर में 20 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी. उक्त बैठक प्रशासनिक, सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक की तैयारियों को लेकर प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग का अमला जुट गया है.राजबाड़ा हॉल में कैबिनेट बैठक 20 को होने वाली […]

You May Like