इंदौर: शहर में 20 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी. उक्त बैठक प्रशासनिक, सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक की तैयारियों को लेकर प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग का अमला जुट गया है.राजबाड़ा हॉल में कैबिनेट बैठक 20 को होने वाली है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया गया है.
कि वे 19 मई की रात को समस्त मंत्रिमंडल के साथ इंदौर आएं ताकि माँ अहिल्या की 300वीं जयंती वर्ष के तहत प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें. उक्त मौके पर मुख्यमंत्री व मंत्रीगण इंदौर के प्रसिद्ध सराफा बाजार का दौरा भी करें, ऐसा उनसे आग्रह किया है. इस विजिट का उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक, व्यंजन एवं व्यापारिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करना है.
