संगीत का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान– राज्यपाल पटेल

*ग्वालियर में संगीत विश्वविद्यालय का छठवाँ दीक्षांत समारोह आयोजित*

ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संगीत हमेशा ही मन को भाता है। मनुष्य की हर उम्र में संगीत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्यपाल पटेल ने रविवार को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर लोक भजन गायक पद्मश्री कालूराम बामनिया ने की। इस मौके पर वरिष्ठ तबला वादक एवं शिक्षाविद् प्रो. किरण देशपाण्डे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुलगुरू राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह के साथ ही साधारण परिषद, कार्य परिषद एवं विद्यार्थी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पटेल एवं पद्मश्री कालूराम बामनिया ने वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 चार वर्ष के स्वर्ण पदक और विभिन्न उपाधियों से छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुल 122 स्वर्ण पदक विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। इसके साथ ही अलग-अलग संकाय की कुल 33 शोध उपाधियां भी प्रदान की गईं। समारोह में प्रो. किरण देशपाण्डे को डीलिट की मानद् उपाधि प्रदान की गई। प्रो. पं. किरण देशपाण्डे ने तबला वादन की प्रस्तुति दी।

Next Post

"लव जिहाद" मामले की जांच के लिए महिला आयोग की टीम आई

Sun May 4 , 2025
भोपाल। राष्ट्रीय महिला आयोग की एक तीन सदस्यीय टीम रविवार को भोपाल पहुंची, जहां वह एक निजी कॉलेज की छात्राओं को कथित तौर पर “लव जिहाद” में फंसाने के मामले की जांच करेगी। झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर के नेतृत्व में यह टीम पुलिस अधिकारियों से मामले की मौजूदा […]

You May Like