
शाजापुर। सोमवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई. मां राजराजेश्वरी, रुपा माता, चामुंडा माता, बिजासन माता सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह-शाम आरती और विशेष पूजा-अर्चना हुई, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने भी आरती में भाग लिया. मक्सी में बीजासन माता मंदिर में पारंपरिक विधि से घट स्थापना की गई, जहां पंडालों में मेले जैसा माहौल रहा. वहीं मोहन बड़ोदिया में डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ माता का चल समारोह निकाला गया, जिस पर पुष्पवर्षा और चुनरी अर्पित की गई. नवरात्रि के दस दिनों तक मंदिरों में श्रृंगार पूजा, त्रिकाल आरती और भक्तों का तांता लगा रहेगा.
