हरियाली अमावस्या पर शहर में हुए विविध आयोजन

जबलपुर: श्रावण मास की हरियाली तीज के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक धरोहर के साथ पर्व को धूमधाम से मनाया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और कॉलोनियों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर झूला झूला, लोकगीत गाए और पारंपरिक व्यंजन बनाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। तीज के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

गीत संगीत, नृत्य की प्रस्तुति
उन्नति महिला मेहरा महासंघ समिति द्वारा महिलाओं ने ग्रीन थीम के पारंपरिक परिधान में गीत संगीत, नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री कमला डेहरिया, मीना मेहरा, अंजू डेहरिया, सुनीता बमानिया, रंजना हनोतिया का सम्मान हुआ। वरिष्ठ जनों में तारा दास गायत्री गढ़वाल, कीर्ति झारिया का सम्मान किया गया, तथा सदस्य के रूप में उमा झारिया, वर्षा झारिया, मीना डेहरिया, एड.रजनी झारिया, अंजना डेहरिया, मनोरमा मेहरा, अनीता मेहरा, मेनका डेहरिया, ज्ञानवती दास, लता दास, सुनीता दास, पूजा दास एवं छिंदवाड़ा जिले से अन्य महिलाएं शामिल हुई।
राधा कृष्ण की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन के द्वारा हरियाली तीज सेलिब्रेशन की थीम हरि साड़ी रखी गई थी, मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण की सजीव झांकी एवं उनका नृत्य रहा। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिता रखीं गई। कार्यक्रम के दौरान सबसे अच्छी प्रतियोगी को हरियाली तीज क्वीन चुनी गई एवं अन्य प्रतियोगियों को भी उनके प्रदर्शन के अनुसार इनाम दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की अध्यक्ष कविता दुबे (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा)एवं सपना मिश्रा द्वारा किया गया। जिसने मुख्य अतिथि शोभा तिवारी, रेनबो क्लब के अध्यक्ष बिंदु पांडे एवं समाजसेवी प्रीति त्रिपाठी, गीता टंडन, अभिलाषा सिंह उपस्थित रहे।
प्रगतिशील महिला ब्राह्मण सभा
म प्र प्रगतिशील महिला ब्राह्मण सभा की महिलाओं ने शिव- पार्वती के प्रेम और अखंड सौभाग्य के पर्व हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें सदस्य महिलाओं ने रंग-बिरंगे के परिधानों में भागीदारी। संध्या बैरागी ने सभी सदस्यों की मांग में टीका सजाकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। इस दौरान रंगोली, चित्रकला, नारा लेखन और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान सभा की छात्रा छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित महिलाओं का मनोरंजन भी किया।

इस सांस्कृतिक उत्सव में समाज की मातृशक्ति के भक्ति भाव पूर्ण मनोरंजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम यथा भजन अंताक्षरी, एकल प्रस्तुति, सांस्कृतिक गायन एवं नृत्य, विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताओं, के साथ साथ अलग अलग आयु वर्ग में सौन्दर्य प्रतियोगिता (ब्यूटी प्रेजेन्ट) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माला सिंह वर्षा त्रिवेदी, अंजू भार्गव सुमिता मिश्रा, रेणु सविता उपाध्याय, अभिलाषा दुबे गीता पांडे अस्मिता अवस्थी डॉ गीता दुबे, मांडवी दुबे, निधि उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, रश्मि शर्मा, ज्योति उपाध्याय, आदि उपस्थित थी।

Next Post

झुरूझुरू नदी में बहे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Mon Jul 28 , 2025
जबलपुर: रांझी झुरूझुरू नदी में शुक्रवार की रात शराब के नशे में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश में रविवार को भी तलाश हुई। सुबह से युवक की तलाश में एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीमें नदी में उतरीं। देर शाम तक तलाश चली। पनागर परियट तक सर्चिंग चली लेकिन […]

You May Like