विद्या प्रमाण गुरुकुलम् में तीन दिवसीय वृहद आध्यात्मिक आयोजन आज से होंगे प्रारंभ

भोपाल। श्री विद्या प्रमाण गुरुकुलम् में आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महामुनिराज के 54वें आचार्य पदारोहण दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि प्रातः भगवान का अभिषेक और शांतिधारा के बाद मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरुकुलम् के विभिन्न प्रकल्पों का शिलान्यास होगा। आज शाम 6:20 बजे विशेष शंका समाधान सत्र में शिकागो से डॉ. दीपक जैन युवाओं को संबोधित करेंगे। जबकि 8 नवंबर को गुणायतन महाअधिवेशन और 9 नवंबर को चातुर्मास का समापन पिच्छीका परिवर्तन समारोह के साथ होगा। सभी कार्यक्रम अवधपुरी स्थित गुरुकुलम् परिसर में होंगे।

Next Post

श्रीराम जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

Fri Nov 7 , 2025
सीहोर। शहर के छावनी बग्गी खाने स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में शर्मा परिवार के सहयोग से करीब 150 सालों से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर मंदिर परिसर में भगवान के समक्ष 56 भोग लगाकर आरती के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया. […]

You May Like