थावर डेम के गेट आज शाम 5 बजे खुलेंगे, नदी किनारे रहने से बचें

मंडला।

आज शाम 5 बजे थावर बांध के गेट खोले जाएंगे। जनसंपर्क विभाग ने सूचना जारी कर नागरिकों से सतर्क रहने और नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है।

जिले व आसपास के क्षेत्रों में बारिश अभी भी जारी है, हालांकि मुख्यालय में सुबह 10:11 बजे के बाद बारिश थमी है और धूप निकल आई है।

टाटरी मोर्चा मार्ग को भारी बारिश के कारण सुबह बंद कर दिया गया है। बांध खोले जाने से पिंडरई, नैनपुर, लामता और बालाघाट क्षेत्रों में जलभराव या बाढ़ की स्थिति बन सकती है। प्रशासन निगरानी में है।

Next Post

लगातार बारिश में भीमा नाला से बहे बछड़े को नैनपुर पुलिस ने बचाया – सराहनीय मानवीय पहल

Mon Jul 7 , 2025
मंडला । जिले में भारी बारिश के बीच नैनपुर पुलिस ने एक सराहनीय उदाहरण पेश किया। लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही पुलिस टीम ने भीमा नाला के पास देखा कि एक गाय और उसका बछड़ा पुल पार करते वक्त तेज बहाव में फंस गए हैं। पानी का स्तर अधिक होने […]

You May Like