जबलपुर: मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन-2024 की मतगणना के द्वितीय चरण की जारी मतगणना के बारहवें दिन तीन प्रत्याशी एलिमिनेट हुए। जिससे 122 में से अब तब बाहर होने वाले प्रत्याशियों का आकड़ा 72 पहुंच चुका है। शुक्रवार को एलिमिनेट हुए प्रत्याशियों में प्रतीका पाठक ग्वालियर व वरुण ठाकुर जबलपुर सहित एक अन्य शामिल है।निर्वाचन अधिकारी पूर्व जस्टिस एसके पालों ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई महिला प्रत्याशी मतगणना में चुनाव से बाहर होती हैं तो भी वह अंतिम 5 महिला प्रत्याशियों की श्रेणी में होने से चुनाव नतीजे के समय उनका आरक्षण के आधार पर चयन किया जावेगा।
एलिमिनेशन के बाद उक्त प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज मतों को निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार द्वितीय वरीयता के प्रत्याशियों को अंतरित किया गया। मतों के इस अंतरण के साथ द्वितीय चरण की मृतगणना की प्रक्रिया में अन्य प्रत्याशियों में उलट फेर हो सकता है। वहीं विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी, अखिलेश कुमार सक्सेना, नरेन्द्र कुमार जैन संदीप मेहता अपनी बढ़त बनाये हुए है। शुक्रवार को महिला प्रत्याशी प्रतीका पाटक के एलिमिनेट होने से अब अन्नू पटेल व प्रवीण तिवारी ही चुनाव मैदान में है।
