
मंदसौर। जवाहर लाल नेहरू विधि महाविद्यालय, मंदसौर की विधि एल. एल. बी. द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं रासेयो स्वयंसेविका ज्योति सोनी रासेयो प्रोग्राम ऑफीसर डॉ राजेश कौशिक के मार्गदर्शन में, भारत सरकार के MyBharat पोर्टल के माध्यम से चयनित होकर 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड की साक्षी बनेंगी।
ज्योति सोनी का चयन देशभर से चयनित शीर्ष 200 प्रतिभागियों की सूची में हुआ है, जिन्हें भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा ई-निमंत्रण प्रदान किया जाएगा। यह ऐतिहासिक परेड भारत के राष्ट्रपति की अध्यक्षता एवं प्रधानमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगी।
इस उपलब्धि को लेकर महाविद्यालय परिवार एवं जिले में हर्ष का वातावरण है। प्राचार्य विनोद पाटीदार एवं प्राध्यापकगणों ने ज्योति सोनी को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय और मंदसौर जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। गर्व का विषय है कि पूरे विश्वविद्याल में केवल एक मात्र का चयन हुआ, ज्योति सोनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा निरंतर परिश्रम को दिया।
