महानगर अध्यक्ष बनने के बाद राहुल ने गुरुद्वारे में टेका माथा

ग्वालियर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नवनियुक्त ग्वालियर महानगर अध्यक्ष राहुल बरैया ने पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बरैया ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जरूरतमंदों की सहायता, भूखों को भोजन और दुख के समय लोगों के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। यही सच्ची मानवता और धर्म है।

उन्होंने कहा कि संविधान, सामाजिक समानता और भाईचारे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर गुरमीत सिंह खालसा, विक्रम सिंह खालसा, आकाश कोली, लोकेंद्र जाटव, कुनाल कोली, नरेश मौर्य, ऋषभ जाटव और अनिल जाटव सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Next Post

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी

Fri Oct 30 , 2026
रायपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 16 ठिकानों पर तलाशी लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्तियों […]

You May Like