
ग्वालियर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार, ग्वालियर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान एवं महा रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग, एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स द्वारा बापू व शास्त्री के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर धर्मपाल सिंह बघेल ने आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स विंग्स के 218 कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
प्राचार्य गर्ग ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बापू और शास्त्री के जीवन, सत्य, अहिंसा व सादगीपूर्ण विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कैडेट्स ने विद्यालय परिसर व कॉरिडोर में श्रमदान कर सफाई की। इसके बाद प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद 218 एनसीसी कैडेट्स की जागरूकता महा रैली निकाली गई। यह रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर माल रोड, आजाद चंद्रशेखर चौक, बारादरी चौराहा, सदर बाज़ार और काली माई संतर होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।
यह सफल आयोजन एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर धर्मपाल सिंह बघेल, सेकंड ऑफिसर मुकेश कुमार जाटव एवं सेकंड ऑफिसर राघवेंद्र प्रताप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक पीपी सोलंकी, ओपी गोयल, अखिलेश तोमर, रुचि सेंगर, केके शर्मा, पल्लव सक्सेना, राजेश शर्मा, प्रीति तोमर, ऋचा अग्रवाल, सुरेश कदम एवं पदम सिंह मीना सहित समस्त शिक्षक वृंद ने सक्रिय सहभागिता निभाकर श्रमदान किया।
