जबलपुर: रांझी झुरूझुरू नदी में शुक्रवार की रात शराब के नशे में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश में रविवार को भी तलाश हुई। सुबह से युवक की तलाश में एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीमें नदी में उतरीं। देर शाम तक तलाश चली। पनागर परियट तक सर्चिंग चली लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा।
विदित हो कि शुक्रवार की बीती रात धर्मेन्द्र कोल 32 वर्षीय निवासी रांझी किशन होटल का अपने दोस्ते गोली, राजा के साथ झुरूझुरू नदी के पास शराब पी रहा था। दोस्तों के बीच मेें विवाद हुआ इसके बाद उसने अचानक ही नदी में छलांग लगा दी थी, लेकिन नदी में तेज बहाव होने के चलते वह ओझल हो गया था। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.
परंतु रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। शनिवार और फिर रविवार को धर्मेन्द्र की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि परियट पनागर के आगे तक युवक की तलाश कराई गई परंतु उसका सुराग नहीं लग सका है।
