
भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में डीटीजी सभागार में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग प्रणाली पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) चेतन मेहरा ने ‘सुविधा पोर्टल’ के माध्यम से वेंडर बिलों की डिजिटल प्रोसेसिंग की नई सुविधाओं और उसके लाभों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्रबंधक (डीटीजी) महेश शर्मा ने प्रणाली की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
इंजीनियर लक्ष्मी पटेल ने डिजिटल अनुमोदन प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए सरलता से समझाया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन पर वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) शिवेंद्र सिंह राजावत ने डिजिटलीकरण के महत्व पर जोर देते हुए इसके व्यापक उपयोग की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक केशव चंद्र तिवारी ने किया।
