
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज मंगलवार दोपहर तेज आंधी के साथ हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
सुबह से ही शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिसके बाद दोपहर में तेज गति की आंधी चली और वर्षा शुरू हो गई। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों पर पक्षियों द्वारा बनाए गए घोंसले उड़ गए। तेज हवा के चलते शहर के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
