नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी वैश्चिक अनिश्चितताओं के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री बुधवार से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर जायेंगे और व्यापार, रक्षा , विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह यात्रा भारत–अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के समग्र दायरे की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। यात्रा के दौरान, विदेश सचिव अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तथा पारस्परिक रुचि के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास शामिल हैं। विदेश मंत्री की अमेरिका की फरवरी यात्रा के बाद हो रही यह यात्रा दोनों पक्षों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।
Next Post
सरदारपुर में मिर्ची व्यापारी की हत्या, लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश
Tue Apr 7 , 2026
धार। सरदारपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में देर रात हुई डकैती की वारदात में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई, जबकि बदमाश लाखों रुपए के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार राजोद थाना क्षेत्र में मिर्ची व्यापारी […]

You May Like
-
4 months ago
दो साड़ों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी
-
3 months ago
मतदाता सूची से कटे 72,875 मतदाताओं के नाम
-
10 months ago
वाहन चालकों को गुलाब और चॉकलेट देकर किया सम्मानित
-
11 months ago
ग्वालियर में कोरोना के केस अब हुए 70
