जबलपुर: चंडालभाटा साई मंदिर के पास स्थित श्री राधा होटल के रूम नम्बर 109 में आईपीएल सट्टा लिख हर गेंद पर हार जीत का दांव लगाया जा रहा था जिसकी भनक लगते ही क्राईम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आनलाईन क्रिकेट का सट्टा खेलते एवं खिलाते 3 सटोरिये गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से 4 मोबाईल, चार्जर पावर बैंक, डाटा केवल, रिमोट, सेटअप बाक्स 1 एलसीडी एवं 19 हजार रूपये नगद जप्त किया गया।
टीआई श्रीमती प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग विरूद्ध रॉयल चैलेंजर बैंगलोरू के क्रिकेट मैच में हारजीत पर रूपयों पैसों का दाव लगाकर सट्टा खिला रहे सुनील उर्फ सोनू कहार 32 वर्ष निवासी राधा बल्लभ वार्ड करेली जिला नरसिंहपुर, आकाश गुप्ता 27 वर्ष निवासी गुड़हाई छोटा फुहारा कोतवाली, सागर जैन 27 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कालोनी को पकड़ा गया है।
