टीआई मंगल सिंह सस्पेंड, 16 साल पहले नीमच में किया था फर्जी एनकाउंटर

ग्वालियर: ग्वालियर के झांसी रोड थाना में टीआई के रूप में पदस्थ रहते हुए छुट्टी पर गए निरीक्षक मंगल सिंह पपोला चार महीने बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे हैं और वो अभी भी ड्यूटी से गायब हैं. जिसके चलते एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड टीआई ने 16 साल पहले हवलदार रहते हुए नीमच में एनकाउंटर में एक स्मैक तस्कर को मार गिराया था जिसके बाद उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी मिला था.

हालांकि जिसका एनकाउंटर हुआ था वो तीन साल बाद जिंदा लौट आया. जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई. कुछ महीने पहले मामले की जांच सीबीआई के पास पहुंची. अप्रैल 2025 में सीबीआई ने इस एनकाउंटर से जुड़े टीआई पपोला के खिलाफ वारंट जारी किया था, लेकिन इसकी भनक लगते ही वो लीव लेकर गायब हो गए और चार महीने बाद भी लौटकर नहीं आए, जिसके बाद ग्वालियर एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है.

Next Post

प्राकृतिक असंतुलन : सावन में कोहरा, मौसम में असामान्य बदलाव

Sun Jul 20 , 2025
मंडला:सावन के पावन महीने में जब वातावरण हरियाली, वर्षा और उमंग से भरपूर होता है, ऐसे में कोहरे की चादर ने इस बार मौसम का मिजाज ही बदल डाला। शनिवार और रविवार की सुबह मंडला जिले में चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। सूर्योदय से पहले ही ऐसा दृश्य बना […]

You May Like