मुलताई। हायर सेकेंडरी स्कूल घाटबिरोली में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सदस्य पूनम उइके ने किया ।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श वीरमती ऊबनारे द्वारा बालिकाओं को मोटे अनाज, कम तेल एवं कम शक्कर के उपयोग एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।वहीं पोषण माह में विभिन्न गतिविधियों,बाल विवाह, बालिका शिक्षा,एवं स्वच्छता विषय पर बालिकाओं को जागरूक किया गया ।कार्यक्रम में शाला प्राचार्य अतुल माकोड़े ने बालिकाओ को को पोषण परामर्श दिया। पर्यवेक्षक दीप्ति साहू ने बालिकाओं को अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं माहवारी स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
