सुबह 7 बजे से मैदान में उतरेगा निगम का अमला : निगमायुक्त 

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने हाउस नंबरिंग के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्य 9 मार्च तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। कार्य की गंभीरता को देखते हुए कल सुबह 7 बजे से ही इस अभियान को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

निगमायुक्त द्वारा निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए राजस्व वसूली अभियान की भी गहन समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सुबह 7 बजे से फील्ड में उतरकर वसूली की प्रगति बढ़ाए।

निगमायुक्त द्वारा 31 मार्च तक वसूली से जुड़े कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है ताकि वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने ये भी कहा है कि यदि कोई बहुत जरूरी कार्य आ जाने से अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।

आयुक्त ने विशेष रूप से जोर दिया कि वसूली के दौरान नागरिकों के साथ अधिकारियों का कार्य व्यवहार शालीन और अच्छा होना चाहिए।

इसके बाद निगमायुक्त ने लोककर्म विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। निगमायुक्त ने कड़े शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी तकनीकी अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर उच्च मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्यों को कराएं। बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाह, मनोज श्रीवास्तव,अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, के साथ सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

प्रशांत दुबे बने सेक्रेटरी 

Thu Mar 5 , 2026
जबलपुर, नवभारत। मप्र स्टेट बार कॉउंसिल चुनाव को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की हाई पावर स्पेशल कमेटी के सुपरविज़न में नए चुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं। इस स्पेशल कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस केके त्रिवेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ भी शामिल हैं। नए चुनाव को […]

You May Like

Play sound