
जबलपुर, नवभारत। मप्र स्टेट बार कॉउंसिल चुनाव को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की हाई पावर स्पेशल कमेटी के सुपरविज़न में नए चुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं। इस स्पेशल कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस केके त्रिवेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ भी शामिल हैं। नए चुनाव को संपन्न कराने कमेटी ने फिलहाल प्रशांत दुबे को सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उप चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता ज्ञानेंद्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी को चुनाव के लिए उप चुनाव अधिकारी बनाया गया है। स्पेशल कमेटी ने स्टेट बार कॉउंसिल को चुनाव के लिए जारी किये गए 1 करोड़ रूपए के फण्ड में से 50 लाख रूपए की राशि ट्रांसफर करने कहा है, ताकि चुनाव की प्रक्रिया निर्बाध्य रूप से जारी रह सकें। बार कॉउंसिल ने चुनाव के लिए 1 करोड़ रूपए के बजट का अनुमान किया था। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को यह राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी।
