सरदारपुर में मिर्ची व्यापारी की हत्या, लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश

धार। सरदारपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में देर रात हुई डकैती की वारदात में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई, जबकि बदमाश लाखों रुपए के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार राजोद थाना क्षेत्र में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित के घर पर देर रात एक से दो बजे के बीच अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने दंपत्ति को बंधक बनाकर मारपीट की और विरोध करने पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश घर का सामान अस्त-व्यस्त कर आभूषण लेकर फरार हो गए।

घटना के दौरान महिला को अलग कमरे में बंद कर दिया गया था। बाद में उसने रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सरदारपुर में कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं तथा फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

जनसुनवाई में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, राशन दुकान संचालक को हटाने के निर्देश

Tue Apr 7 , 2026
टीकमगढ़। जतारा में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 40 आवेदन आए, जिनमें सबसे बड़ी शिकायत राशन दुकान को लेकर थी। वार्ड नंबर 6 की एक महिला और लड़की ने आरोप लगाया कि राशन दुकान संचालक केवाईसी करने के नाम […]

You May Like

मनोरंजन