महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद स्नेह राणा को मिला बड़ा तोहफा

स्नेह राणा को भारत की आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीत में अहम भूमिका के लिए रेल मंत्रालय से आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन मिला है।

भारतीय महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर 52 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती। इस जीत के बाद अब भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा को रेलवे प्रमोशन दिया है।

रेल मंत्रालय ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी स्नेह राणा ने सोशल मीडिया पर दी। स्नेह राणा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। राणा ने इस वर्ल्ड कप में मिले हुए मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया। राणा ने गेंद के साथ बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Next Post

इंस्टाग्राम से दोस्ती, ब्लैकमेलिंग से किया शारीरिक शोषण

Tue Dec 2 , 2025
सतना: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर बहलाने-फुसलाने के बाद ब्लैकमेलिंग करते हुए लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. युवक की हरकतों से तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी. जिसके चलते सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को उप्र […]

You May Like