इंस्टाग्राम से दोस्ती, ब्लैकमेलिंग से किया शारीरिक शोषण

सतना: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर बहलाने-फुसलाने के बाद ब्लैकमेलिंग करते हुए लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. युवक की हरकतों से तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी. जिसके चलते सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को उप्र के फतेहपुर से गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा थाने पहुंचकर उसके साथ हुई ज्यादती की शिकायत की गई थी. युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती उप्र के फतेहपुर जिले के मोहम्मद पुरगौती निवासी सुशील चौधरी पिता रामविशुन उम्र 22 वर्ष के साथ हो गई थी. सोशल मीडिया के जरिए अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाने के बाद सुशील कई बार उससे मिलने के लिए सतना आया.

रेलवे स्टेशन की ओर घुमाने के दौरान सुशील ने चुपके से युवती की फोटो खींच ली. उन्हीं फोटो को दिखाकर सुशील द्वारा युवती पर दबाव बनाकर शरीरिक शोषण किया जाने लगा. इतना ही नहीं बल्कि जब युवती द्वारा विवाह करने की बात कही गई तो सुशील ने उसकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वाइरल करने की धमकी देनी शुरु कर दी.

इतना ही नहीं बल्कि िजब युवती ने संबंध बनाने से मना कर दिया तो सुशील ने उसकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में वाइरल कर दिया. बुरी तरह प्रताडि़त युवती के सामने जब कोई और रास्ता नहीं सूझा तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी. शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी के बारे में पड़ताल करते हुए उसकी तलाश शुरु की. शिकायत मिलने के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने सुशील को फतेहपुर उप्र से दबोच लिया.

Next Post

उमरान मलिक ने बताया IPL 2026 में वापसी का प्लॉन

Tue Dec 2 , 2025
उमरान मलिक आखिरी बार 2023 में टीम इंडिया के लिए खेले थे। अब वह पूरी तरह फिट हैं और अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर टीम में वापसी के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम से उमरान मलिक इन दिनों दूर चल रहे हैं। तेज गेंदबाजी के लिए […]

You May Like