तेजस्वी यादव की संपत्ति: RJD नेता 8.1 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक, पत्नी राजश्री के पास 480 ग्राम सोना 

नई दिल्ली, 06 नवम्बर: बिहार विधानसभा चुनाव का चुनावी रण शुरू हो गया है, जहाँ आज पहले चरण में राज्य की 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। इन हॉट सीटों में राघोपुर सीट भी शामिल है, जहाँ से राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं। तेजस्वी यादव की गिनती बिहार के अमीर नेताओं में होती है। अपने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास करीब 8.1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल संपत्ति है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की कुल नेटवर्थ करीब 8.1 करोड़ रुपये है। इसमें 6.12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। पाँच साल (2015 से 2020) में उनकी संपत्ति में करीब 2 करोड़ रुपये का उछाल आया है। संपत्ति के साथ ही उन्होंने 1.35 करोड़ रुपये की सरकारी देनदारियों और 55.55 लाख रुपये के अन्य कर्ज का भी खुलासा किया है।

तेजस्वी यादव की तरह ही उनकी पत्नी राजश्री यादव भी करोड़पति हैं। हलफनामे में उनकी नेटवर्थ 1.88 करोड़ रुपये के आस-पास बताई गई है, जिसमें 59.69 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। राजश्री के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है। आभूषणों के मामले में, तेजस्वी के पास 200 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी राजश्री के पास 480 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 2 किलो से ज्यादा चांदी है।

Next Post

बिहार चुनाव: वोटर आईडी नहीं है तो इन 12 वैकल्पिक दस्तावेज़ों से करें मतदान; फर्जी वोटिंग पर लगेगी रोक

Thu Nov 6 , 2025
नई दिल्ली, 06 नवम्बर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। अक्सर देखा जाता है कि कई मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में होने के बावजूद उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं होता। निर्वाचन आयोग ने ऐसे नागरिकों के मतदान के अधिकार को […]

You May Like