पाक समर्थक पोस्ट पर नपा का नोटिस, मकान के दस्तावेज मांगे

सीहोर। पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डालने वाले आष्टा के शोएब खां के खिलाफ देशद्रोह की धारा में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अब नपा ने नोटिस जारी कर उसके मकान की परमिशन, नामांतरण और जो आरओ वाटर का काम करता है उसके दस्तावेज मांगे हैं.

गौरतलब है कि अलीपुर निवासी शोएब आत्मज मुबीन सिद्दीकी ने गत दिनों सोशल मीडिया पर घमंड तो इस बात का है कि इंडिया में रहकर पाकिस्तान का सर्पोट करता हूं कि पोस्ट डाली थी. इसके वायरल होते ही बवाल मच गया था. हिन्दू संगठन के लोग एकजुट होकर थाने पहुंच गए थे. पुलिस ने शोएब के खिलाफ प्रकरण कायम कर उसे भोपाल से गिरफ्तार किया था।

नपा ने सोमवार को आरोपी शोएब के भाई ईनाम खां के नाम नोटिस जारी किया है. इसमें वार्ड क्रमांक दो पटवारी कॉलोनी में फातमा मस्जिद स्थित भवन में जो चिल्ड वाटर का व्यवसाय किया जा रहा है उसका रजिस्ट्रेशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ भवन की रजिस्ट्री, नामांतरण, भवन अनुमति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने कहा है. यदि 24 घंटे में दस्तावेज नहीं दिखाए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

24 घंटे में दस्तावेज दिखाने को बोला है

नपा ने नोटिस जारी कर मकान की परमिशन, नामांतरण व आरओ चिल्ड वाटर से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं. इसके लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. यदि उनके द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए तो प्रशासन, पुलिस से संपर्क कर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजेश कुमार सक्सेना,

सीएमओ, नपा आष्टा

Next Post

बाघ ने किया कोठे में बंधे दो बैल का शिकार

Mon May 5 , 2025
छिंदवाड़ा। बीती रात बिछुआ रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडई में बाघ ने कोठे में बंधे दो बैल का शिकार कर लिया. खेत मालिक की सूचना पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद प्रकरण तैयार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडई […]

You May Like