ग्वालियर में चीनी मूल के एकमात्र नागरिक चुंग चाई वाय. आई. का निधन

ग्वालियर। चीनी मूल के वरिष्ठ दंत चिकित्सक अशोक चुंगचाई ने आज अपनी कर्म स्थली में दुनियां को अलविदा कह दिया, सन 1970 से सन 2025 तक 55 साल तक ग्वालियर में प्रेक्टिस करने वाले अशोक चुंगचाई ने ग्वालियर में अंतिम सांस ली।

चार शहर का नाका के शमशान घाट पर उनके दोनों बेटों ने हिंदू धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार किया, उनके दादा 125 साल पहले चीन से मुंबई आए थे और परंपरागत दंत चिकित्सा शुरू की ओर उनके बेटे ने कानपुर में ओर फिर अशोक ने 21 वर्ष की उम्र से ग्वालियर के लोहा मंडी में प्रेक्टिस शुरू की, तब ग्वालियर में सिर्फ 20 डेंटल क्लिनिक हुआ करते थे। दो बार ग्वालियर छोड़ने के बाद फिर वापसी ओर प्रैक्टिक शुरू की , ग्वालियर उनकी सांसों में धड़कता था, उनकी इच्छा के अनुसार ही हिन्दू धर्म रीति से आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Next Post

कांग्रेस के दिग्गज नेता भोला पाल का निधन, पार्टी में शोक व्याप्त

Tue Aug 12 , 2025
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस के सचिव एवं मोहब्बत की दुकान संस्था के उपाध्यक्ष भोला पाल का निधन हो गया है। वे कांग्रेस के संघर्षशील जुझारू नेता रहे। वे बीजेपी की पटवा सरकार मे पिंटू पार्क के घेराव मे घायल हुए थे। आज उनके निधन पर शहर कांग्रेस ने शोक व्यक्त […]

You May Like