मुरैना:चिन्नौनी थाना इलाके में सुबह 8.30 बजे एक यात्री बस बेकाबू हो कर सड़क किनारे बह रही नहर में पलट गयी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को चोटें आई। बस पुरोहित के पुरा गांव से कैलारस की तरफ जा रही थी। बस में कोई यात्री नहीं था।
जब बस सिंगरौली गांव की पुलिया के नजदीक पहुंची तो ड्रायवर उसे तेज रफ्तार में चला रहा था। मुंगावली नहर पुलिस के नजदीक अचानक संतुलन बिगड़ने से बस नहर में जा गिरी और पलट गयी। पलटने के बाद बस के चारों पहिये ऊपर हो गये। पुलिस के मुताबिक बस में केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही थे। अगर बस में सवारियां होती तो वह एक बड़ा हादसा हो सकता था।
