MP Weather Alert: रीवा,सतना,ग्वालियर,मुरैना एवं छतरपुर में आज भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

भोपाल:मप्र में फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने रीवा, सतना, ग्वालियर, मुरैना, छतरपुर सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी बताये गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
रेड अलर्ट वाले जिले:
रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, शिवपुरी, सागर, और मैहर में भारी बारिश की संभावना है।
येलो अलर्ट वाले जिले:
नर्मदापुरम, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी राजस्थान के मध्य भाग में एक डिप्रेशन सक्रिय है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। साथ ही, झारखंड और दक्षिण बिहार में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना रखता है। प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Next Post

मंडला में स्मार्ट मीटर बना खतरा, शासकीय क्वार्टर में लगी आग

Fri Jul 18 , 2025
मंडला: शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड यूको बैंक के पास स्थित एक शासकीय क्वार्टर में लगे डिजिटल स्मार्ट मीटर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दो माह पहले ही यह स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, […]

You May Like