
ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक 28 वर्षीय युवक की गोराघाट पुल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।यह ग्वालियर झांसी हाईवे रोड स्थित गोराघाट पुल की घटना है।आशीष पुत्र नरेश सूर्यवंशी निवासी ग्वालियर की मौत हुई है। मृतक ग्वालियर से दतिया की ओर बाइक से जा रहा था। तभी अज्ञात कारणों के चलते युवक पुल के ऊपर से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त युवक की बाइक पुल पर खड़ी मिली। अभी कारण अज्ञात हैं कि युवक पुल के ऊपर से कैसे नीचे गिर गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।
