नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएगी भाजपा

मोतिहारी, 12 सितंबर (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर को बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाएगी, जिसके तहत राज्यभर में शाम सात बजे एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने पूर्वी चंपारण भाजपा जिला कार्यालय में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अभियान 17 सितंबर के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना है। अभियान का संदेश ‘जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ रखा गया है।

श्री शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत देशभर में 25 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है, जबकि बिहार में करीब 2.50 करोड़ लोगों को इससे जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में अब तक करीब 39 से 42 लाख परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य में 11 लाख 18 हजार 937 नए आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र से इसके लिए करीब 13,427 करोड़ रुपये की सहायता मिली है और हाल में करीब 2.35 लाख पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश कराया गया है।

Next Post

किसी भी देश को दूसरे को धमकाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए: पेजेशकियान

Sat Sep 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ईरान पर हमलों को लेकर अमेरिका तथा इजराइल की आलोचना की और कहा कि किसी भी देश को अपनी जमीन का इस्तेमाल दूसरे देश को धमकाने या उस पर हमला करने के लिए […]

You May Like