राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को IAS अवॉर्ड 

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश कैडर के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन आखिरकार मंजूर हो गया। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आज 8 सितंबर को अधिसूचना जारी करते हुए वर्ष 2023 और 2024 के रिक्त पदों के लिए चयन सूची के आधार पर नियुक्तियां घोषित कीं।

इस सूची में वे अधिकारी भी शामिल हैं, जो पूर्व में विभागीय जांच के कारण पदोन्नति से वंचित रह गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग ने दोनों वर्षों के लिए एक साथ विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित कर पदों का चयन किया।

2023 के लिए चयनित अफसरों में नारायण प्रसाद नामदेव, डॉ. कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी और जितेंद्र सिंह चौहान शामिल हैं।

वहीं 2024 के लिए संतोष कुमार टैगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बाटला, सपना अनुराग जैन और आशीष कुमार पाठक को आईएएस अवार्ड किया गया है।

हालांकि सभी नियुक्तियां हाईकोर्ट में लंबित राज्य सरकार बनाम कमल नागर एवं अन्य प्रकरण के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेंगी।

Next Post

सरपंच संघ ने पंचायत समस्याओं पर जताई नाराजगी, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Mon Sep 8 , 2025
विदिशा। सोमवार को जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक सरपंच संघ विदिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सरपंचों ने पंचायत स्तर पर सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और अपनी राय रखी। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि विकास कार्यों की गति बेहद धीमी […]

You May Like