नागरिक सुरक्षा पर बैठक, आपदा प्रबंधन दल गठित

भोपाल। भोपाल में नागरिक सुरक्षा अधिनियम-1968 के तहत अपर कलेक्टर (साउथ) की अध्यक्षता में बैठक हुई। नागरिक सुरक्षा दल का गठन कर उसे बचाव, राहत, जागरूकता, रिसोर्स मैपिंग, सायरन चेकिंग, मॉकड्रिल और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया, जमाखोरी रोकने और पेट्रोल पंपों पर न्यूनतम स्टॉक बनाए रखने के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

एलएन आयुर्वेद में कौशलम लक्ष्य 2025 का आगाज

Sun May 11 , 2025
भोपाल। एलएन आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद कौशलम कार्यक्रम भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन कर किया गया. एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय के सभागार में आयुर्वेद कौशलम व लक्ष्य 2025 के आगाज के लिए आवश्यक कार्यक्रम होंगे. आयोजन 12 से 17 जून तक शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन […]

You May Like