6 माह की जगह एक माह का राशन मिलने से भड़के हितग्राही, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

चंदला: तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति माधवपुर की संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान छतपुरा के संलग्न 4 गांव छतपुरा, गहरावन, कोरिन पुरवा और रघुराई पुरवा में हितग्राहियों को बीते 6 माह से राशन नही मिलने से वे नाराज है बुधवार को सहायक समिति प्रबंधक रामसुहावन पटेल राशन वितरण कराने छतपुरा की राशन दुकान पहुचे हितग्राहियों को 6 माह की जगह सिर्फ एक माह दिसम्बर का राशन मिलने से हितग्राही नाराज हो गए और सहायक समिति प्रबंधक को खरी- खोटी सुनाई और राशन दुकान को बंद कराया।

हितग्राही पप्पू पटेल लल्ला पाल आशीष अनुरागी अनिल पटेल रज्जन साहू भइयाराम अनुरागी मनीराम अहिरवार सहित भारी संख्या में ग्रामीण चंदला स्थित तहसील कार्यालय पहुचे और तहसीलदार नारायण कोरी को बीते 6 माह से राशन नही मिलने की शिकायत की हितग्राहियों ने कहा कि सहायक समिति प्रबंधक व विक्रेता पर एफआईआर दर्ज हो हितग्राहियों ने बताया कि वे खेती- किसानी का काम करते है विक्रेता चंद्रप्रकाश तिवारी जिसका सेवा काल पूरा हो चुका है उसके द्वारा हर माह घरों में पहुचकर महिलाओं से एडवांस फिंगर लगवा लेता रहा है और दुकान से राशन देने की बात कहता रहा है.

हितग्राही विश्वास आकर यह कदम उठाते रहे है हितग्राही सुखलाल अनुरागी अशोक पटेल ने बताया कि बीते 6 माह से खाद्यान्न नही मिलने से वे पड़ोसियों से उधार लेकर अपना पेट भर रहे है उनके हिस्से का आया खाद्यान्न विक्रेता ने बाजार में बेच दिया है वही हितग्राहियों ने जिन पड़ोसियों से खाद्यान्न उधार लिया था वे अब मांग रहे है हितग्राहियों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान छतपुरा जिस स्थान से संचालित है उस स्थान पर दुकान का नाम तक नही लिखा साथ ही खुलने के दिन भी नही लिखे गए जिससे हितग्राही खाद्यान्न के लिए हर दिन चक्कर काटते रहते है
राशन मिले बिना फिंगर न लगाएं परिवार के सदस्यों को समझाइस दे राशन न मिलने से नाराज हितग्राहियों से तहसीलदार नारायण कोरी ने कहा की जब तक उन्हें पात्रता अनुसार राशन नही मिल जाता वे पीओएस मशीन में फिंगर नही लगाएं और साथ ही समग्र आईडी में दर्ज परिवार के सदस्यों को समझाइस दे
इनका कहना है
हितग्राहियों द्वारा राशन न मिलने का ज्ञापन सौंपा गया है कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से मेरी बात हुई है जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा
नारायण कोरी तहसीलदार चंदला

Next Post

लोधी समाज की बैठक में मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय

Thu Dec 11 , 2025
बेगमगंज: यादव समाज बुंदेला समाज के बाद अब लोधी समाज ने भी बैठक आयोजित कर मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया है। लोधी समाज की बैठक ग्राम तिन्सुआ मेंं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी के पिताजी के स्वर्गवास उपरांत उनके निवास पर आयोजित की गई जिसमें दूर दराज […]

You May Like