लोधी समाज की बैठक में मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय

बेगमगंज: यादव समाज बुंदेला समाज के बाद अब लोधी समाज ने भी बैठक आयोजित कर मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया है। लोधी समाज की बैठक ग्राम तिन्सुआ मेंं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी के पिताजी के स्वर्गवास उपरांत उनके निवास पर आयोजित की गई जिसमें दूर दराज इलाके के समाज बंधु शामिल हुए। सामाजिक बैठक में श्रद्धांजली सभा उपरांत सर्वसमाज द्वारा निर्णय लिया गया कि मृत्युभोज सिर्फ ब्राहमण एवं कन्याओ को ही कराया जाएगा।

बाद में किसी प्रकार की अनरव प्रथा आयोजित नही की जाएगी। जिस पर समाजबंधुओं ने एकमत होकर स्वीकृति दी।बैठक में विशेष रूप से जाहर सिंह लोधी, जगदीश सिंह लोधी , मानसिंह लोधी, बृजेन्द्र सिंह बड़ेदा, जयराम दाऊ, लोकेंद्र लोधी, महाराज सिंह लोधी, रणधीर सिंह लोधी, सुल्तान सिंह लोधी, जीवन सिंह लोधी, सीताराम लोधी, गोपाल पटेल, बाबू सिंह सरपंच, गजराज सिंह लोधी साहित तहसील के समस्त ग्रामों और राहतगढ़ तहसील के समाज के प्रमुख लोग मौजूद थे।

Next Post

आईआईटीटीएम: ‘शहरी जैव विविधता एवं पारितंत्र सेवाएं’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

Thu Dec 11 , 2025
ग्वालियर: आईआईटीटीएम ग्वालियर में शहरी पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता की महत्ता पर केंद्रित तीन दिवसीय संवेदनशीलता कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला शहरी जैव विविधता एवं पारितंत्र सेवाएं विषय पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य शहरों में तेजी से बदलते पारितंत्र, घटते प्राकृतिक संसाधनों और संरक्षण की जरूरतों को समझना […]

You May Like