मेला नजदीेक, जर्जर सड़क बनेगी परेशानी का सबब

इछावर।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी खेरी-इछावर मुख्य मार्ग आज पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और पानी के जमाव के कारण यह रास्ता अब ग्रामीणों के लिए परेशानी नहीं बल्कि दुर्घटना का जाल बन गया है.

इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग, छात्र-छात्राएं और किसान गुजरते हैं. स्कूल जाने वाले बच्चों को रोज साइकिल से गुजरना पड़ता है, लेकिन जगह-जगह बने गड्ढों में फिसलने का डर बना रहता है. अभी पिछले दिनों हुई बारिश से यह सड़क पूरी तरह बड़े-बड़े गढ़ों में तब्दील हो चुकी है. जिससे लोगों का आना-जाना और भी मुश्किल हो गया है. दीपावली से पहले प्रशासन हर साल इस सड़क की मरम्मत करवाता है ताकि मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे की भराई का काम शुरू नहीं किया है. जिसकी वजह से बाराखंबा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

ग्राम खेरी के ग्रामीण कमल सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह वर्मा, रामपाल वर्मा ने बताया कि इस मार्ग से एलएनटी कंपनियों के भारी वाहन रोज गुजरते हैं, जिससे सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ गया है. यहां से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने सड़क की हालत और भी बिगाड़ दी है. अब स्थिति यह है कि सड़क का अस्तित्व ही मिट गया है और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र से अक्सर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला भी गुजरता है, लेकिन विधायक और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस सड़क पर नहीं है. जिसकी वजह से आम जनता परेशान है.

 

 

Next Post

करंट लगने से कमचारी की मौत, परिजनों में आक्रोश

Sat Oct 18 , 2025
बुधनी। माना विद्युत सब स्टेशन में बड़ा हादसा घटित हो गया. जिसमें आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई. घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. जानकारी के अनुसार नगर के माना स्थित विद्युत सब स्टेशन में विद्युत कार्य के चलते […]

You May Like