करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

शहडोल: जिले के बुढार थाना क्षेत्र के धनगवां गांव में करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। घर की बिजली सुधारने के दौरान ये हादसा हुआ। पहला भाई जब करंट की चपेट में आया तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया और दोनों गंभीर घायल हो गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार इस घटना में राकेश सिंह (40) और पीके सिंह (26) की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों ही आजू बाजू रहते हैं। छोटे भाई को बचाने बड़ा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कहा घटना के बाद हमें जानकारी नहीं मिली थी। उपचार के दौरान दोनों की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।

घटना 19 अगस्त की है, करंट लगने के बाद परिजन डायरेक्ट इन्हें मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए जहां उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से डायरी बुढार थाने को कल देर शाम प्राप्त हुई जिसके बाद थाने में मर्ग कायम कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए आज मौक़े पर पहुंचे हैं।

Next Post

चंबल नदी में फंसे 150 श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने करजौनी घाट से किया रेस्क्यू

Sun Aug 24 , 2025
मुरैना: चंबल नदी में अचानक बाढ़ आने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बाबू बाबा के मंदिर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु नदी के बीच फंस गए. धीरे-धीरे पानी का स्तर इतना बढ़ा कि वहां मौजूद लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं देख पा रहे थे. श्रद्धालुओं ने किसी तरह […]

You May Like