
ग्वालियर /भोपाल। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कालोनी भोपाल स्थित आवास पर पधारे। इस अवसर पर उन्होंने परिवार सहित बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की अगवानी कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर तोमर, उनकी पत्नी श्रीमती किरण तोमर, पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर रघु सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आशीर्वचन देते हुए विधानसभा अध्यक्ष तोमर और उनके परिवार की सदस्यों की सुख समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन किए।
