
रीवा। शहर के एक थाना अन्तर्गत नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया. इंस्टाग्राम के जरिए दोनो के बीच दोस्ती हुई और उसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पीडि़ता एवं आरोपी दोनो रीवा शहर के ही निवासी है. पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनो के बीच दोस्ती हुई और बातचीत बढऩे के बाद मिलने लगे. पीडि़ता की सहेली के कमरे में आरोपी पहुंचा जहा नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी भी नाबालिग बताया गया है. घटना के बाद पीडि़ता ने पूरी जानकारी अपने परिजनो को दी. जिसके बाद परिजन शिकायत लेकर संबंधित थाने पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
