138 मरीज पहुंचे, 9 में डायरिया की पुष्टि, 7 आईसीयू में , 7 सामान्य वार्ड में

इंदौर. भागीरथपुरा क्षेत्र में डायरिया को लेकर बनी स्थिति में अब धीरे धीरे सुधार के संकेत मिलने लगे हैं. रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में 138 मरीज पहुंचे, जिनमें 9 मरीज डायरिया से पीड़ित पाए गए. फिलहाल 14 मरीजों का उपचार जारी है, जिनमें 7 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं, जबकि 7 मरीजों की हालत को देखते हुए आईसीयू में इलाज किया जा रहा है.

इलाज के दौरान गंभीर मरीजों को एमवाय अस्पताल, अरविंदो अस्पताल और बच्चों को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में रेफर किया जा रहा है. इसके अलावा जो मरीज निजी अस्पतालों में उपचार के लिए जा रहे हैं, वहां भी जांच, दवाइयां और इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निगरानी और उपचार व्यवस्था को बनाए रखा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि नए मामलों की समय पर पहचान हो सके. कलेक्टर के निर्देश पर क्षेत्र में दो एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. वहीं हर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी तैनात किए जाएंगे.

Next Post

सडक़ पर खड़े मवेशियों से टकराई कार, हादसे में चार लोग घायल

Mon Jan 19 , 2026
शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार सुबह 11 बजे एक सडक़ हादसा हुआ. सडक़ पर अचानक आवारा मवेशी आ जाने से एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया. इस हादसे में वाहन सवार चार लोग […]

You May Like