रिहर्सल: पुलिस लाइन में बलवा! दंगाईयों को पुलिस ने खदेड़ा, अश्रु गैस के गोले दागे

जबलपुर। पुलिस लाइन में रविवार को बलवा हो गया। दंगाईयों को पुलिस ने तितर-बितर करने खदेड़ दिया। आश्रु गैस के गोले दागे गए। टीयर गैस चलाने के साथ पानी की बैछार से दंगाईयों को नियंत्रित किया गया। दरअसल शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पुलिस लाईन परेड ग्रांउड में बलवा ड्रिल की रिहर्सल कर रही थी जिसमें दंगाई भी पुलिस ही बनी थी।

रविवार शाम 4 बजे त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में बल के द्वारा बलवा ड्रिल रिहर्सल की परेड करायी गई। रिहर्सल में दंगाई बने पुलिस कर्मचारियों को तितर-बितर करने के लिये टीयर गैस पार्टी एवं वज्र वाहन से टीयर गैस चलाकर, एवं पानी की बैछार से दंगाईयों को नियंत्रित किया गया।

Next Post

खाखन नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

Sun Oct 11 , 2026
सिंगरौली । देवसर के खाखन नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज दिन रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी और जल्द निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई। बरसात के मौसम में खाखन नदी पर स्थित पुल का […]

You May Like

Play sound