
छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में शनिवार की दोपहर एक युवक ने आईसीयू में धुस कर आईसीयू में तोडफोड़ करने की कोशिश की है। स्टाफ के शोरगुल के चलते सभी सुरक्षा गार्ड आईसीयू मेें पहुचे। सुरक्षा गार्डों ने तत्काल उसे पकडकर बाहर निकाला। जरा सी भी चूक हो जाती तो बड़े नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता था।
जानकारी अनुसार दोपहर में तकरीबन एक से डेढ़ के बीच एक आसामाजिक तत्व अचानक आईसीयू वार्ड में धुस गया। वह एक खाली पलंग देखकर उस पर चढ़ गया। उसने बाद उसने मॉनीटर उठा लिया। उसे पटकने की कोशिश करने लगा। हालांकि स्टाफ के लोगों ने जोर से शोरगुल मचाया। इसके सुरक्षा गार्ड तत्काल आईसीयू वार्ड में दौड़े। उसको पकड?र बाहर लेकर आए और उसे बाहर निकाला। इस दौरान ऐसा कोई भी नुकसान नहीं हुआ। यदि जरा भी देरी हो जाती तो शायद आसामाजिक तत्व मॉनिटर उठाकर पटक सकता था। जिससे बड़े नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अस्पताल की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
इस कांड ने जिला अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। हालात यह है कि जिला अस्पताल में शेफ्टी फायर, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी सहित अन्य चोरियों हो चुकी है। इसके बाद भी सुरक्षा केे कोई कड़े इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में आसामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है।
