राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 29.8 प्रतिशत पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 4,68,416 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वार्षिक बजट अनुमान का 29.85 प्रतिशत है।

इस बार के बजट में वार्षिक राजकोषीय घाटा 15.69 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी सरकारी लेखा की मासिक स्थिति रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल से जुलाई की अवधि में उसकी कुल आमदनी 10,95,209 करोड़ रुपये रही, जो पूरे साल के बजट अनुमान का 31.3 प्रतिशत है। वहीं, इसी अवधि में कुल खर्च 15,63,625 करोड़ रुपये रहा बजट अनुमान का 30.9 प्रतिशत है। इस प्रकार राजकोषीय घाटा 4,68,416 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष के पहले चार महीने में केंद्र सरकार को करों से 6,61,812 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व प्राप्त हुआ। गैर-कर राजस्व 4,03,608 करोड़ रुपये और गैर-ऋण पूंजीगत आय 29,789 करोड़ रुपये रही।

इस अवधि में केंद्र ने करों में हिस्से के रूप में राज्य सरकारों को 4,28,544 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 61,914 करोड़ रुपये अधिक है।

केंद्र के कुल व्यय में 12,16,699 राजस्व खाते में और 3,46,926 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते में खर्च किये गये। राजस्व खाते के व्यय में 4,46,690 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान पर और 1,13,592 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडियों पर खर्च हुये हैं।

 

Next Post

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज 

Fri Aug 29 , 2025
भोपाल। बागसेवनियां थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार छात्रा रास्ते से जब जा रही थी तो बैंक आफ इंडिया के लगे एटीएम के सामने आरोपी सोनू […]

You May Like