बाघ ने किया कोठे में बंधे दो बैल का शिकार

छिंदवाड़ा। बीती रात बिछुआ रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडई में बाघ ने कोठे में बंधे दो बैल का शिकार कर लिया. खेत मालिक की सूचना पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद प्रकरण तैयार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडई निवासी डोमा पिता सुखदास उईके का खेत पेंचपार्क के जंगल से लगा हुआ है. डोमा उईके ने खेत में मवेशियों को बंधने के लिए कोठा बनाया हुआ है. बीते दिवस डोमा उईके ने अपने चार वर्ष के दो बैल कोठे में बंध दिया था फिर वह बस्ती में स्थित अपने घर आ गया था. बीती रात बाघ ने कोठे के अंदर बंधे दो बैलों का शिकार कर कर लिया. सोमवार की सुबह जब किसान डोमा उईके अपने खेत पहुंचा और उसने कोठे में जाकर देखा तो दोनों बैल मृत अवस्था में पड़े हुए थे. एक बैल को बाघ ने आधा खा लिया था. इस पर किसान डोमा उईके ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने पर वन अमले ने पाया कि दोनों बैलों का शिकार बाघ ने ही किया है. इस पर वन अमले ने पंचनामा तैयार कर मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार कर लिया है वहीं ग्राम के पास बाघ की मौजूदगी पर ग्रामीणों को सुरक्षित रहने और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की अपील की है.

Next Post

गंभीर नदी और उंडासा तालाब में 2 युवकों की डूबने से मौत

Mon May 5 , 2025
उज्जैन। गंभीर नदी और उंडासा तालाब में 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। सोमवार को दोनों के कुछ घंटे के अंतराल में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए। मामले में मर्ग कायम किया गया है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि गंभीर नदी में सोमवार दोपहर को कृष्णा पिता सुनील […]

You May Like