खिरकिया नप अध्यक्ष पर बढ़ा राजनीतिक घमासान

खिरकिया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदरजीत कौर खनूजा और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दस पार्षदों ने विकास कार्य ठप होने की शिकायत कलेक्टर से की, जिससे इस्तीफे की अटकलें तेज हुईं। माना जा रहा है कि यह अध्यक्ष पद से हटाने का दबाव है। अध्यक्ष के पति महेंद्रसिंह खनूजा पर पार्षदों से तालमेल न बैठा पाने और बड़बोलापन का आरोप है। विधानसभा चुनाव में हरदा विधायक की हार के बाद से असंतोष और गहरा गया। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि किसी नगरीय निकाय के अध्यक्ष नहीं हटाए जाएंगे, फिर भी दबाव की राजनीति जारी है।

Next Post

संत संगति का यही महत्व, चोर भी बनते हैं संत

Fri Aug 8 , 2025
भोपाल। चंद्रप्रभु मंदिर में 32वें वर्षायोग के दौरान गणिनी आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी ने धर्मसभा में संगति का महत्व बताया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अंजन चोर ने सज्जन सेठ की संगति से विद्या सीखी, वैसे ही संतों की संगति से चोर भी संत बन जाते हैं। खड़क […]

You May Like

मनोरंजन