सीएम डॉ यादव ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुप्त जी की रचनाएँ भारतीय समाज और संस्कृति की आत्मा को अभिव्यक्त करती हैं और आगामी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर भी नमन किया।

उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के प्रति गोपीनाथ मुंडे का संकल्प सदैव प्रेरणादायी रहा है और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए मार्गदर्शन करता रहेगा।मुख्यमंत्री ने दोनों महान व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनके विचार और समर्पण आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

Next Post

कड़ाके की ठंड में 60 निराश्रितों को पहुंचाया गया आश्रय स्थल

Fri Dec 12 , 2025
जबलपुर: नगर निगम द्वारा एन.यू.एल.एम., अतिक्रमण, एन.जी.ओ. और रेलवे पुलिस बल के सहयोग से गुरूवार को 60 निराश्रितों को आश्रय स्थल पहुंचाकर राहत देने का कार्य किया गया। विदित हो कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी संबंधित टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे […]

You May Like