कड़ाके की ठंड में 60 निराश्रितों को पहुंचाया गया आश्रय स्थल

जबलपुर: नगर निगम द्वारा एन.यू.एल.एम., अतिक्रमण, एन.जी.ओ. और रेलवे पुलिस बल के सहयोग से गुरूवार को 60 निराश्रितों को आश्रय स्थल पहुंचाकर राहत देने का कार्य किया गया। विदित हो कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी संबंधित टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे शहर के अन्य हिस्सों में भी निगरानी बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति अत्यधिक ठंड में खुले में न सोए।

इस संबंध में उपायुक्त अंकिता जैन ने बताया कि रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर और प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर के क्षेत्रों पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 60 से ज्यादा निराश्रित लोगों को चिह्नित कर, उन्हें ठंड से बचाने के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल में पहुंचाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बढ़ती शीत लहर और ठंड के कारण किसी भी बेघर व्यक्ति को खुले में सोने से होने वाले संभावित खतरों से बचाना और उन्हें सुरक्षित एवं गर्म स्थान प्रदान करना है।

Next Post

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

Fri Dec 12 , 2025
मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 232.90 अंक की बढ़त में 85,051.03 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 367.31 अंक (0.43 प्रतिशत) ऊपर 85,185.44 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज […]

You May Like

मनोरंजन