सराफा में कपड़े की दुकान में आग, लाखों के कपड़े-फर्नीचर जले

ग्वालियर। सराफा बाजार डबरा स्थित मेंस वियर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान को लगभग 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, जिसमें 5 लाख के कपड़े और 3 लाख का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।

दुकान मालिक जितेंद्र सोनी दो दिन की छुट्टी के बाद दुकान खोलने पहुंचे थे। निचली मंजिल पर लाइट चालू करने के बाद जब वह ऊपरी मंजिल पर गए, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जितेंद्र सोनी ने तुरंत नीचे आकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कपड़े और पॉलिथीन सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने में मदद की।

सराफा बाजार के एक युवक ने वार्ड 19 के पार्षद कपिल खटीक को सूचना दी, जिसके बाद पार्षद तुरंत फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग से दुकान की निचली मंजिल पर रखा फर्नीचर और कपड़े पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दुकानदार जितेंद्र सोनी के अनुसार, दीपावली के सीजन के लिए बड़ी मात्रा में कपड़े दुकान में रखे थे, जिससे नुकसान का अनुमानित आंकड़ा 5 लाख रुपए के कपड़े और 2.5 से 3 लाख रुपए के फर्नीचर का है।

पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। यदि यह घटना रात के समय होती तो आग पड़ोस की कई दुकानों तक भी फैल सकती थी, जिससे नुकसान का दायरा काफी बढ़ सकता था।

Next Post

जेपी नड्डा 23 अक्टूबर को बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Wed Oct 22 , 2025
पटना, 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा बृहस्पतिवार को बिहार में पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे और इस दौरान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बयान जारी कर बताया कि श्री नड्डा कल […]

You May Like

मनोरंजन