ईडी ने 22 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में पूर्व विधायक पी.वी. अनवर से जुड़े परिसरों की तलाशी ली

ईडी ने 22 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में पूर्व विधायक पी.वी. अनवर से जुड़े परिसरों की तलाशी ली

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केरल के पूर्व निर्दलीय विधायक पी.वी. अनवर और उनके सहयोगियों से जुड़े कई स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चला रही है। तलाशी अभियान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “यह छापेमारी केरल वित्तीय निगम (केएफसी) द्वारा 2015 में स्वीकृत कथित धोखाधड़ी वाले ऋणों से उत्पन्न धनशोधन की जांच का हिस्सा है।” अधिकारी ने कहा कि वे अपराध से अर्जित आय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिससे वित्तीय संस्थान को 22.31 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ईडी आरोपियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, संदिग्ध बेनामी संपत्ति और रियल एस्टेट परियोजनाओं में धन की हेराफेरी के आरोपों की जांच कर रही है ताकि धन के स्रोत का पता लगाया जा सके। पूर्व विधायक अनवर 2016 से 2021 तक एलडीएफ/मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थन से नीलांबुर के विधायक रहे हैं।

Next Post

एसआईआर में मैहर के बीएलओ की शानदार उपलब्धि

Fri Nov 21 , 2025
सतना:मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मैहर क्षेत्र से एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। मैहर जिला अंतर्गत अमरपाटन विधानसभा के गोरहाई पोलिंग बूथ क्रमांक 200 के बीएलओ विनोद सिंह ने निर्धारित समय सीमा से पूरे 14 दिन पहले अपना 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर रिकॉर्ड कायम किया है। […]

You May Like